Home politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर दी प्रतिक्रिया… विपक्ष...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर दी प्रतिक्रिया… विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

113
0
रोहतक, 27 नवंबर -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रदेश सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर खरीदने पर मचे बवाल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट में क्यों दर्द हो रहा है यदि जरूरत होगी तो एक की जगह तीन हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी इस तरह की खरीदारी चलती रहती थी। साथ ही उन्होंने बजरंग पुनिया पर नाडा द्वारा 4 साल के बैन पर भी प्रतिक्रिया दी.उन्होंने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया की फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। मोहनलाल बडोली ने कहा कि 30 नवंबर तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही उन्होंने भाजपा संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक बदलाव होगा सदस्यता अभियान इसकी पहली कड़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक लेने के लिए पहुंचे थे।
कांग्रेस नेताओं के बेवजह पेट में हो रहा  दर्द -मोहनलाल बडोली 
हरियाणा सरकार पर 4.50 लाख करोड रुपए का कर्ज होने के बावजूद भी हेलीकॉप्टर खरीदने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है.विपक्षी नेता सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं जिसको लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बेवजह पेट में दर्द हो रहा है, जबकि आवश्यकता के अनुसार ही हरियाणा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो एक दो नहीं बल्कि तीन हेलीकॉप्टर खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय में भी नेता जरूरत की चीजों को खरीदते थे फिर सरकार पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। मोहनलाल बडोली आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे.उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक पार्टी 50 लाख नए सदस्य बनने पर का लक्ष्य रखे हुए हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि नीचे से लेकर ऊपर तक भाजपा संगठन में बदलाव होगा और सदस्यता अभियान इसकी पहली कड़ी है।
मोहनलाल बडोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है.भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को संविधान निर्माता बताने पर मोहनलाल ने प्रतिक्रिया दी है। मोहनलाल बडोली ने कहा की संविधान निर्माण बाबा भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हुआ था और इसमें उन्ही को ही श्रेय जाता है।
किसानो के एक बार फिर से सक्रिय होने पर दी प्रतिक्रिया
साथ ही किसानों के एक बार फिर से सक्रिय होने पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जरूर जाना चाहिए और दिल्ली ही किसानों के असली राजधानी है लेकिन हरियाणा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी दिया है पहले किसान अपनी सरकार से मांग करें और सरकार को भी उस मांग को पूरा करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गरीबों का हक छीनकर अमीरों में बाटता है जबकि भाजपा ने गरीबों को हक दिया है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के पार्टी से नाराज चलने पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के बारे में सवाल उन्ही से पूछा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here