18 नवंबर,पलवल — स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पलवल में NHAI पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। रोक के बावजूद नेशनल हाइवे पर अंडरपास निर्माण कार्य जारी है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
बोर्ड के रीजनल अधिकारी आकांक्षा तंवर का कहना ये
बोर्ड के रीजनल अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर बघोला गांव में बनाए जा रहे,अंडर पास के निर्माण कार्य के दौरान एनजीटी व सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।कार्य से वायु प्रदूषित हुई।दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण-तीन में उल्लंघन करने पर NHAI पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इससे जुड़े अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। कार्रवाई स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल ऑफिस द्वारा की गई। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के 10 लाख का जुर्माना लगाने के बावजूद भी बघोला अंडर पास का निर्माण कार्य कर रही कंपनी नियमों को हवा में उड़ाती नजर आ रही है। खुले में निर्माण कार्य जारी था, धूल उड़ रही थी और जरनेटर से भी कार्य करते समय काला धूंआ निकल रहा था और साइट पर धूल उड़ रही थी। जिससे प्रतीत होता है कि निर्माण कर रही कंपनी पर लगाया गया यह जुर्माना तो मात्र दिखावा है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनित चौहान का कहना ये
वहीं चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनित चौहान ने कहा कि निर्माण कार्य बंद किया हुआ है। कुछ कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन्हें अभी बंद करा दिया जाएगा। पानी का छिड़काव भी जल्द करा दिया जाएगा। ग्रीन मेट भी डाले जा रहे है, धूल नहीं उडने दी जाएगी, चल रहा जनरेटर भी उसी समय बंद करा दिया गया। जब तक एनजीटी के आदेश नहीं आऐंगे कार्य चालू नहीं किया जाएगा।







