18 नवंबर, यमुनानगर – छिछोली कस्बे में लोगों में बंदरों का खौफ है। बंदर छतों पर घूमकर लोगों के कपड़े फाड़ रहे हैं, वहीं जो भी सामान उन्हें खाने का मिलता है वह उठाकर ले जाते हैं। इससे न सिर्फ बड़े लोग डर रहे हैं बल्कि छोटे बच्चों में भी डर बैठ गया है। यमुनानगर जिले के छछरौली कस्बे में बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। सर्दी का मौसम है लोग धूप सेकने के लिए छतों पर बैठते हैं। ऐसे में छतो पर बंदर झुंड बनाकर घूम रहे हैं। जिससे इस कस्बे के लोग डरे है।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि छतों पर बंदरों के घूमने से हमें अपने बच्चों का खतरा है। क्योंकि बंदर बच्चों को आसानी से अपना शिकार बना देते हैं।दूसरी और छतों पर सुख रहे कपड़े तो कभी वह फाड़ देते हैं तो कभी साथ लेकर चले जाते हैं।ऐसे में हमारा यहां रहना दुश्वार हो गया है।हम चाहते हैं कि कॉलोनी से इन बंदरों को पड़कर कहीं और छोड़ा जाए ताकि हमें इनसे निजात मिल सके।वहीं एक छोटी सी मासूम बच्ची आयरा का कहना है कि मुझे छत पर आने से डर लगता है क्योंकि हमारी छत के ऊपर बंदर बैठे रहते हैं। जिससे हमें डर लगता है। वही एक और महिला का कहना है कि बंदर उल्टे हमें डरा देते हैं और हमारे घर के अंदर रखा सामान भी उठाकर ले जाते हैं। दिनोंदिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।







