यमुनानगर, 12 नवंबर – डेंगू ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है.जिले में डेंगू के 100 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टीम में अलग-अलग जगह जाकर लोगों को जागृत करिए और लार्वा इकट्ठा ना इसकी अपील कर रहे हैं।हरियाणा में डेंगू लगातार पर प्रसार रहा है।
डेंगू के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। यमुनानगर जिले में भी डेंगू का डंक देखने को मिला है। जिले में अभी तक 100 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फ़ानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह फॉकिंग कर रही है और जहां भी लार्वा दिखाई दे रही है उसे भी खत्म करने में लगी हुई है।
डिप्टी सिविल सर्जन सुशीला सैनी का कहना ये
यमुनानगर की डिप्टी सिविल सर्जन सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज 105 हो चुके हैं हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक इससे किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर मौसम बदलता है तो डेंगू के मामलों में इजाफा हो सकता है। जिले में डेंगू के अलावा चिकनगुनिया और मलेरिया के भी दो-दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि कहीं भी गंदगी और पानी इकट्ठा न होने दे इसे डेंगू के फैलने का खतरा जाता रहता है जिस व्यक्ति डेंगू से संक्रमित हो जाता है।







