Home Crime रेवाड़ी में शादी समारोह में हवाई फायरिंग रोकने पर युवक की गोली...

रेवाड़ी में शादी समारोह में हवाई फायरिंग रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या

139
0

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पीथड़वास में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। डीजे पर नाचते समय हवाई फायरिंग करने से रोकने पर गुस्साए युवक ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार गांव बधराना निवासी 30 वर्षीय इंद्रजीत शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में मौजूद मनेठी गांव के रहने वाले मोनू, मोंटी और जीतू डीजे पर नाचते हुए हवाई फायरिंग कर रहे थे। इंद्रजीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने इंद्रजीत से मारपीट की और फिर गोली चला दी। गोली गर्दन में लगने से इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शनिवार सुबह हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रामपुरा थाना के बाहर गोपाल देव चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोला गया, लेकिन परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here