गुरुग्राम, 09 नवंबर –साइबर सिटी गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड़ पर जीएमडीए के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.जिसके तहत सड़क किनारे अतिक्रमण फैलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। पिछले कई दिनों से जीएमडीए एनक्रोचमेंट फ्री गुरुग्राम की गुरुग्राम की मुहिम चलाई जा रही है। शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड़ और सदर बाजार के एंट्री पॉइंट के साथ साथ सब्जी मंडी में जीएमडीए का पीला पंजा अतिक्रमण पर दहाड़ता हुआ नजर आया।वहीं सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। शाम 4 बजे अचानक डीटीपी आर एस बाठ अपना तोड़फोड़ अमला लेकर गुरुद्वारा रोड़ पर पहुंचे और तोड़फोड़ अभियान शुरु कर दिया।
दुकानों के बाहर बनाए गए रैंप भी तोड़े गए
आर एस बाठ की मानें तो सदर बाजार और आसपास की सड़कों पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण फैला हुआ जिससे यहाँ से गुजरने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार के एंट्री पॉइंट पर लोग गाड़ियां खड़ी कर देते है जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। दुकानदारो द्वारा दुकान से बाहर बनाई गई रैंप को तोड़ा गया है ताकि ग्राहकों के चलने के लिए रास्ता हो साथ ही दुकानदारो को चेतावनी भी दी गई है कि ये केवल एक दिन चलने वाला अभियान नहीं है.वही अगर कोई भी रेहड़ी पटरी वाला या दुकानदार अतिक्रमण करेगा उस पर इसी तरह से कार्यवाही की जाएगी। वहीं डीटीपी ने ये भी कहा कि बाजार के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की भी मदद ली जाएगी। बाजार में खरीदारी के लिए आने ग्राहकों के बैठने के बैंच और लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा ताकि गुरुग्राम का सदर बाजार सुंदर दिखे
फिलहाल डीटीपी की इस कार्रवाई से सदर बाजार और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण करने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। अब देखना यह होगा कि सदर बाजार के आसपास हुई इस कार्रवाई का क्या असर होता है और कितने दिन तक ये सड़कें और रास्तेअतिक्रमण मुक्त रहते है।







