अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के निर्माण भवन में भेंट कर हरियाणा के विकास सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री बातचीत की।








