हरियाणा | रविवार देर रात हरियाणा के गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान या जनहानी की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 दर्ज की गई और इसका केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र (अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर) में था। झटके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए। गुरुग्राम प्रशासन ने भूकंप और आपदा प्रबंधन को लेकर टीमों को अलर्ट पर रखा है।







