Home Crime यहां बिना आर्डर के एक्साइज डिपार्टमेंट विभाग ठेका सील करने पहुंचा, घंटों...

यहां बिना आर्डर के एक्साइज डिपार्टमेंट विभाग ठेका सील करने पहुंचा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

165
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र के उपमंडल शाहबाद में एक्साइज डिपार्टमेंट बिना कागजात के ही ठेका सील करने पहुंच गया। जिसके बाद कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। वही ठेकेदार विभाग से बार-बार सील करने की ऑर्डर की कॉपी मांगता रहा जो विभाग नहीं दिखा पाया। जिसके बाद विभाग ने ठेकेदार को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अन्य कई धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देकर ठेका सील कर दिया।

जब इस बारे में विभाग के इंचार्ज अरुण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं और मौखिक तौर पर भी ठेका बदलने की बात कही गई है। लेकिन ठेकेदार ने अपना ठेका नहीं बदला जिसके चलते आज विभाग द्वारा सील किया गया है वही सील करने की ऑर्डर की कॉपी की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि दफ्तर में सभी कागजात मौजूद हैं जो इनको दिखा दिया जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here