कुरुक्षेत्र, 7 नवंबर – कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल ने आज फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले देश का 152 वां राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में स्थापित किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुरुक्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नवीन जिंदल ने विधिवत रूप से तिरंगे को लीवर दबाकर शान से फहराया साथ ही साथ इस तिरंगे की स्थापना के मौके पर उद्घाटन भी किया.
2029 तक विकसित कुरुक्षेत्र बनाने का लक्ष्य
नवीन जिंदल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है.तिरंगा किसी पार्टी,किसी धर्म या किसी व्यक्ति विशेष का न होकर पूरे देश के लिए सम्मान का प्रतीक है.उन्होंने बताया किस तरह उन्होंने तिरंगे की लड़ाई लड़ने के लिए लंबे समय तक कानूनी संघर्ष किया और अंत में पूरे देशवासियों को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलवाया.इस मौके पर नवीन जिंदल ने युवाओं से आवाहन किया कि वह तिरंगे की आन बान और शान के लिए मेहनत से पड़े ताकि 150 करोड़ भारतीय विकसित भारत के रूप में स्थापित हो सके.इस मौके पर नवीन जिंदल ने कहा कि उनका लक्ष्य 2029 तक विकसित कुरुक्षेत्र बनाने का है ताकि कुरुक्षेत्र मे न कोई बेरोजगार रहे हैं और ना ही किसी मूलभुत जरूरत की कमी रहे उन्होंने कहा कि विकसित भारत तो बनेगा ही लेकिन मेरा लक्ष्य 2029 तक ही कुरुक्षेत्र जिले और लोकसभा को विकसित कुरुक्षेत्र बनाने का है और इसमें युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है.







