Home Faridabad इंडिया इंटरनेशनल साईंस फेस्टिवल में पहुंचे CM ….फरीदाबाद और गुरुग्राम को दी...

इंडिया इंटरनेशनल साईंस फेस्टिवल में पहुंचे CM ….फरीदाबाद और गुरुग्राम को दी बड़ी सौगात

156
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम और फरीदाबाद को एक बड़ी सौगात दी । उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही फरीदाबाद और गुरुग्राम में 50 एकड़ की भूमि में साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा।  हरियाणा के फ़रीदाबाद में पहली बार आयोजित चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2023 का समापन अवसर पर  मुख्यमंत्री मनोहर लाल थिस्टी बायोटैक सेंटर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साईंस फेस्टिवल में शिरकत की । थिस्टी बायोटैक इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री समेत उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे। इनके साथ विज्ञान से जुड़े नामी लोग मौजूद रहे।
विज्ञान का लाभ हर व्यक्ति को पहुंचता है
फरीदाबाद में आयोजित विज्ञान मेले में पहुंचे पूरे देश भर के लगभग 5000 छात्रों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि विज्ञान आज से नहीं है बल्कि आदिकाल से है विज्ञान किसी प्रदेश या देश का नहीं होता बल्कि पूरे विश्व के लिए होता है। विज्ञान का लाभ हर व्यक्ति को पहुंचता है। विज्ञान एक सीमा नहीं होती बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। युवाओं की जिज्ञासाओं को साकार करने के लिए विज्ञान का सहारा युवा लेते हैं और उसमें कामयाब भी होते हैं । जिससे सभी का भला होता है,  देश विज्ञान के आधार पर आगे बढ़े एक टारगेट रखा गया है। देश का 100 वां वर्ष में देश विकसित देशों में स्थापित होगा जिसका प्रयास लगातार जारी है। सीएम मनोहर लाल ने  कहा कि विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार हमारे देश के 12 वैज्ञानिकों को मिल चुका है। नेशनल सुपर कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, मिशन हाइड्रोजन , ड्रोन टेक्नोलॉजी, डिजिटल वर्चुअल सिस्टम, ऊर्जा और स्वास्थ्य, पर्यावरण उद्योग और कृषि आदि के क्षेत्र में विज्ञान का बहुत बड़ा उपयोग कर रहे हैं।  उनका कहना है कि अभी डीटी ड्रोन के माध्यम से हमारी कोई भी बहन बेटी खेतों में जाकर खाद का छिड़काव कर सकती है।  विकसित भारत के नाते से बहुत प्रयोग किया जा रहे हैं। हमारे हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here