करनाल, 7 नवंबर -करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जाने माने लाडी संधू को बीजेपी में शामिल करवाया. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी पर सभी का अधिकार है.अगर कोई अपनी गलती को सुधार कर पार्टी में आना चाहता है तो हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर विचार कर अगली कार्रवाई अमल मे लाएगा।
पराली जलाने को लेकर सरकार सख्त
पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जुर्माना डबल कर दिया है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा की सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है.हमने पराली प्रबंधन को लेकर बहुत सी योजनाएं चलाई हुई है और प्रशासन को भी कहा गया है कि सब्सिडी पर अगर अन्य मशीनरी पराली प्रबंधन को लेकर जरूरी है तो उसे किया जाए ताकि किसी तरह से भी पराली को जलाने से रोका जाए। जो किसान पराली नही जलाएंगे उनको लाभ रूप में इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
हार के मंथन के लिए कांग्रेस की आठ सदस्य कमेटी पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस द्वारा अपनी हार के मंथन के लिए आठ सदस्य कमेटी बनाई गई है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा हर पार्टी हार के बाद मंथन करती है.उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इसलिए भी मंथन कर रही है कि वह पहले से ही सोच बैठे थे कि वह जीते पड़े हैं, लेकिन जनता ने उनकी मंशा जैसी थी उसका जवाब दे दिया है। कांग्रेस शासन काल में हरियाणा में भ्रष्टाचार लोगों को प्रताड़ित करना व लोगों को सुविधाओं से वंचित रखना यह कांग्रेस की पॉलिसी और नीति का हिस्सा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे द्वारा भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा गया है की झूठी घोषणाएं न करें जो पूरी ना हो सके। लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास करना बंद कर दिया है.आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।
अमेरिका में ट्रंप की सरकार दोबारा से बनी है और लगातार अमेरिका में रह रहे गैंगस्टरों के हरियाणा के व्यापारियों को ध.मकियां मिलती रही है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए जो भी इस कड़ी से जुड़ा हुआ है उनको सलाखों के पीछे किया जाए।
पहला सत्र लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा-CM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाली 13 तारीख को हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होगा. भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में बनी तीसरी सरकार का यह पहला सत्र है। पहले से जो निर्णय किये थे उनके बिल भी विधानसभा में आने वाले है। हरियाणा के लोगों की अपेक्षाओं पर हमारी सरकार खरा उतरेगी।







