झज्जर (एकता): हरियाणा के युवाओं में वैसे तो कला कूट-कूट कर भरी हुई है। उनमें हर चीज़ का अलग हुनर देखने को मिलता है। आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार झज्जर के रंगोली कलाकार मुकेश शर्मा ने अनोखे अंदाज में शहीदों को नमन किया है। बता दें कि इस कलाकार ने बड़े ही सुंदर तरीके से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की बड़ी रंगोली बनाकर उनको याद किया। जानकारी के मुताबिक हर कोई अपने-अपने तरीके से यह जश्न मना रहा है। मुकेश शर्मा ने शहीदों को नमन करने के लिए एल.ए. स्कूल में 40×50 फुट की रंगोली बनाई। खास बात यह है कि उनकी रंगोली के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मुरीद हो गए हैं। इसको बनाने में 8 किलो से ज्यादा रंग और कई घंटे लगे।
2010 में की थी रंगोली बनाने की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक मुकेश शर्मा ने 2010 में गांव की चौपाल से रंगोली बनाने की शुरुआत की थी। वह अपने पिता की पेंशन से रंग खरीद कर रंगोली बनाते थे। जब वह स्कूल प्रांगण में रंगोली तैयार करते थे तो उसका सारा खर्च स्कूल प्रबंधन उठाता था।
मुकेश शर्मा 650 से ज्यादा बना चुके हैं रंगोली
खास बात यह है कि मुकेश शर्मा 2010 से अब तक 650 से ज्यादा बड़ी-बड़ी रंगोली बनाकर समाज को संदेश दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह विभिन्न स्लोगन्स के जरिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दे चुके हैं। लेकिन मुकेश को इस बात का मलाल है कि उनकी कला के लिए उन्हें सराहना तो मिली, लेकिन कोई पुरस्कार या आर्थिक मदद नहीं मिली।
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दी थी विनम्र श्रद्धांजलि
माँ #हीराबेन_मोदी जी के निधन पर एल.ए. स्कूल #Jhajjar के प्रांगण से बेटी अंशुल शर्मा व उनके पिता मुकेश शर्मा का एक रंगोली कला के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि । @PMOIndia @narendramodi @narendramodi_in @cmohry @mlkhattar @sonalgoelias @ipspankajnain @CMOGuj @AmitShah @rajnathsingh pic.twitter.com/5mRwb7xsxS
— Mukesh Sharma (@mukeshanshul) December 30, 2022







