Home Crime फरीदाबाद में AAP कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ की धक्कामुक्की

फरीदाबाद में AAP कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ की धक्कामुक्की

176
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर: नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में है। इसी के चलते शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में आप नेता अशोक तंवर सांसद सुशील गुप्ता आप नेता अनुराग ढांडा पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे थे।

इसी दौरान नगर निगम के के कर्मचारी उनके कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर हटाने पहुंच गए। अपने बैनर पोस्टर हटाते देख नगर निगम के कर्मचारियों के साथ आप नेताओं ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कभी कांग्रेस हुआ करता था लेकिन अब जनता उनकी असलियत भी समझ चुकी है इसलिए आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here