Home Haryana सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम से निकाली गई तिरंगा यात्रा..डिप्टी स्पीकर भी...

सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम से निकाली गई तिरंगा यात्रा..डिप्टी स्पीकर भी हुई शामिल

222
0
सिरसा,13 अगस्त : सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसे हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बाल भवन में समाप्त हुई। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल , भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज , ADC विवेक भारती सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर ने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है । रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हर घर तिरंगा से देशभक्ति की भावना दिल में समाती है। इस मौके पर रणबीर सिंह गंगवा ने खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी सम्मानित किया है।.मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज देश के राष्ट्र भक्तों की वजह से ही हम लोग आजादी की खुली हवा में साँस ले रहे है। रणबीर सिंह गंगवा ने सभी युवाओं से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा कि आजादी के अवसर पर सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश भक्ति के प्रति अपना जुनून दिखाना चाहिए.वही सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भी देश और प्रदेश वासियों को आजादी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज देश के राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी की वजह से ही हम लोग आजाद घूम रहे है और उनके बलिदान हमेशा देशवासियों को याद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here