Home Crime पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी को तोड़ा और बाद में मारपीट, तस्वीर सीसीटीवी कैमरे...

पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी को तोड़ा और बाद में मारपीट, तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

210
0
यमुनानगर, 28 अक्टूबर —यमुनानगर के छोटे मॉडल टाउन में देर शाम आज दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. आरोप है कि देर रात एक पक्ष के कुछ बच्चों ने गली में पटाखे चलाए थे जिसको लेकर यह मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया.
ये है पूरा मामला
दरअसल  रात को बच्चे पटाखे चला कर तो सो गए लेकिन आज दोपहर को यह विवाद शुरू हुआ और शाम तक चलता ही रहा संजीव उप्पल का आरोप है की पता नहीं किसी बच्चे ने गली में पटाखे चलाए थे और उसे बात को लेकर सामने वाले पक्ष के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनके ढाबे पर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों से मारपीट की जैसे ही वहां से उसने इन लोगों को छुड़वाया तो यह लोग उनके घर पर आगे यहां पर भी परिवार के लोगों से गाली गलौज करने लगे संजीव उप्पल जैसे ही अपने घर पहुंचे हमलावरों ने हाथों में लाठी डंडे और लोहे की रोड लेकर सीधे उन पर हमला कर दिया संजीव उप्पल अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे और हमलावरों ने संजीव के साथ-साथ उनकी गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया और फॉर्च्यूनर को पूरी तरह से तोड़ दिया हमले की यह पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होगी.
संजीव उप्पल का आरोप है कि यह लोग अपराधिक किस्म के हैं और पहले भी इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया सीसी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही फॉर्च्यूनर गाड़ी यहां पहुंचती है तभी होना पर उसे पर टूट पड़ते हैं और उसे पर ताबड़तोड़ हमला कर गाड़ी को तहस-नहस कर देते हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत ली है और ऐसे में पुलिस का कहना है की सीसी फुटेज के आधार पर जो भी कार्रवाई बनेगी उसको अमल में लाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here