Home Crime कुरुक्षेत्र हाईवे पर देर रात मुठभेड़, दो बदमाश ढेर

कुरुक्षेत्र हाईवे पर देर रात मुठभेड़, दो बदमाश ढेर

221
0

कुरुक्षेत्र |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर देर रात एक बड़ी कार्रवाई में CIA-1 की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना गांव जिरबड़ी के नजदीक हुई, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।

घायल दोनों बदमाशों को तुरंत कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में तीसरा आरोपी सुरक्षित पकड़ा गया है, जो करनाल जिले के घरौंडा का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों पर दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह भी बताया गया है कि फिलहाल इस मुठभेड़ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, क्योंकि जांच अभी शुरुआती चरण में है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि इससे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here