Home Haryana पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बड़ा बयान, राहुल गांधी की ‘भारत...

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बड़ा बयान, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर किया कटाक्ष

175
0

भिवानी (अंकुर कपूर): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भिवानी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि वह आयोग के चैयरमेन ऋषि प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऋषि प्रकाश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काफी संघर्ष किया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किए। अभिमन्यु ने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में भारत तोड़ो की मानसिकता वाले लोग शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में ऐसे लोग शामिल हो रहे है, जो भगवान राम को काल्पनिक मानते है।

कैप्टन ने कहा कि ये वे लोग हैं जिन्होंने अफजल गुरु को फांसी देने पर अफसोस जाहिर किया था। ये वे लोग है जो धारा 370 को फिर से लाने की बात करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा भारत को जोड़ने वाली नही है इसमें तो ऐसी मानसिकता के लोग शामिल हो रहे है जो भारत को तोड़ने वाली की मानसिकता रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here