गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम पुलिस के साइबर सेल ने एक मिसाल पेश की है। बता दें कि पुलिस की साइबर सेल ने 38 लाख रुपए के 201 गुम हुए मोबाइल बरामद करने के बाद लोगों को उनके मोबाइल लौट गए हैं। मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी गुरुग्राम पुलिस ने इसी तरह से मुहिम चलाकर गुम हुए मोबाइल को ढूंढ कर लोगों को सकुशल लौटाए।
गुरुग्राम पुलिस की लोगों से भी यही अपील है कि इस तरह से जो मोबाइल गुम हो जाते हैं या किसी भी अपराधी के द्वारा उन्हें स्नैचिंग किया जा रहा है तो उसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी जाए। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस लगातार इस मुहिम को चला रही है। इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से भी यही अपील की है कि इतनी बड़ी संख्या में जो मोबाइल गुम हो रहे हैं। स्नैचिंग हो रही हैं उन पर भी लोग एहतियात बरतें और अपने मोबाइलों को सुरक्षित रखें।







