पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई स्तर पर लापरवाही और व्यवस्थागत खामियां मिलीं।







