Home Haryana AAP ने वोट प्रतिशत में जेजेपी को पछाड़ा..इनेलो बसपा गठबंधन से...

AAP ने वोट प्रतिशत में जेजेपी को पछाड़ा..इनेलो बसपा गठबंधन से ज्यादा वोट मिले: डॉ. सुशील गुप्ता

206
0
फतेहाबाद/हिसार/सिरसा, 14 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में हिसार और सिरसा लोकसभा की विधानसभाओं के प्रत्याशी और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों से मिलकर विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की। इसके बाद हांसी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मिलकर आगामी छोटे-बड़े सभी चुनावों में काम की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाकर आम आदमी पार्टी को और मजबूत करने का प्रण लिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को चाहते थे और सबने उत्साह भी बढ़ाया। लेकिन यदि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती तो बीजेपी को हराते।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे। अब हरियाणा से बीजेपी को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। आम आदमी पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी ने जो सत्ता में शामिल पार्टी जेजेपी थी उनसे ज्यादा वोट ली। जहां आम आदमी पार्टी ने वोट प्रतिशत में जेजेपी को पछाड़ा है, वहीं इनलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट ली। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। यही कारण था कि आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा। परंतु ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी जितनी वोट आम आदमी पार्टी को मिली।
कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। अति उत्साह नुकसान करता है वो नुकसान हरियाणा में कांग्रेस को हुआ है। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि हरियाणा में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त प्रशासन चलाएंगे। इन्होंने जो 5 लाख रोजगार देने का वादा किया है उसको निभाएंगे, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 5 लाख गरीबों को मकान, महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया है उसको पूरा करेंगे। जंगलराज किसी भी व्यवस्था में ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here