सिरसा, 7 दिसंबर –सिरसा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.जिला में अब तक डेंगू के 383 मरीज मिले हैं. हालांकि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया है.वहीं सीएमओ डॉ महेंद्र भादू ने आसपास के एरिया में साफ सफाई रखने की अपील की है
जिला सिरसा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं.जिला में अब तक डेंगू के 383 मरीज मिले हैं. वहीं आज पांच नए डेंगू के मामले सामने आए हैं ।हालांकि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया है. डेंगू के मरीजों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है । वहीं शहर ग्रामीण अंचल और स्लम एरिया में लारवा मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही गई है.विभाग अब तक लारवा मिलने की सूरत में 4000 लोगों को नोटिस दे चुका है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के एरिया में साफ सफाई रखने की अपील की है ।







