अंबाला (एकता): अंबाला के गांव कक्कड़ माजरा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि तेंदुए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। वहीं लोगों ने मृतक तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सड़क किनारे तेंदुए को देखकर कई लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।







