कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज सीईटी की परीक्षा होने जा रही है। बता दें कि जिले के 25 केंद्रों पर छात्र लाइनों में खड़े हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को भी सीईटी की परीक्षा हुई थी। जानकारी के मुताबिक इन 2 दिनों की परीक्षा को लेकर काफी सख्त प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी छात्र सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता। वहीं रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। आज भी परीक्षा अच्छे तरीके से लगी जाएगी, जिसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।







