Home Haryana कैथल में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 7...

कैथल में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

179
0
कैथल,7 अक्टूबर – कैथल जिले में कुटू का आटा खाने से 7 लोगों को तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जिनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी माडल टाउन निवासी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो कल रात को  किराना स्टोर माडल टाउन से कुटु का आटा लेकर आए थे। जिसे खाने की वजह से वो बीमार हो गए और नाजुक हालत के चलते निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
परिजनों ने दुकानदार पर लगाए गंभीर  आरोप
वहीं अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उनको कुटु के आटे मे जहर देकर खिलाया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है, मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है। अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
कैथल के निजी अस्पताल डॉ. वसीम अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कुछ केस हमारे अस्पताल में आए हैं. एक केस जिसमें एक ही परिवार के 6 से 7 सदस्य बताएं गए हैं जिनको लूज मोशन वोमिटिंग,पेट दर्द इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई अब अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है मरीज की पहले से स्थिति काफी बेहतर है और इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here