Home Haryana तापमान में ठंडक व पाला पड़ने से सब्जियों में नुकसान संभावित..कृषि...

तापमान में ठंडक व पाला पड़ने से सब्जियों में नुकसान संभावित..कृषि वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

99
0
कुरुक्षेत्र, 16 दिसंबर –कुरुक्षेत्र में तापमान में ठंडक व पाला पड़ने से सब्जियों में नुकसान संभावित है.कृषि वैज्ञानिक बताते है कि दिन में गर्मी में रात को ठंडक होने से फसलों में वायरस आने की संभावना रहती है. लिहाजा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि किसान सतर्क रहने के साथ-साथ बचाव हेतु स्प्रे भी कर सकते हैं.
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सीबी सिंह  के अनुसार जैसे-जैसे पाला पड़ेगा, वैसे-वैसे आलू, मटर,  टमाटर की फसले प्रभावित होगी.मटर में ज्यादा नुकसान संभावित है तो किसानों को इससे सतर्क रहना चाहिए. खेत में यदि नमी कम दिखे तो हल्की सिंचाई करनी चाहिए.सिंचाई के बावजूद तापमान गिर रहा हो तो उत्तर पश्चिम में धुंआ करना चाहिए. वाष्प-प्रक्रिया से फसल सुरक्षित रहेगी.दिन में गर्मी तथा रात में ठंड हो तो नियंत्रण के लिए रासायनिक स्प्रे भी किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here