Home Haryana पूर्व सीएम भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने निकाली विजय संकल्प यात्रा

131
0
पलवल, 3 अक्टूबर -पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पलवल विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के पक्ष में हुड्डा चौक से हाईडाउट असावटा मोड़ तक विजय संकल्प यात्रा निकाली। भूपेश बघेल ने कहा कि देश में हरियाणा की पहचान किसानों,जवानों और पहलवानों से है। लेकिन भाजपा ने किसानों,जवानों और पहलवानों का अपमान किया है। प्रदेश की जनता किसानों,जवानों और पहलवानों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती है। इसलिए भाजपा का सत्ता से जाना तय है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोग मेहनत और परिश्रम करने वाले है। यहां की जनता स्वाभिमानी है। प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को भाजपा पार्टी के लोगों ने ललकारा है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानूनों का जब किसानों ने विरोध किया तो प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को आतंकवादी करार दिया। किसानों से सरकार से सिर्फ एमएसपी पर फसलों की खरीद करने और कानून बनाने की मांग की थी।
भाजपा ने जवानों को अग्निवीर बना दिया
भूपेश बघेल ने कहा कि जब देश में अनाज का संकट पैदा हो गया था तब हरियाणा प्रदेश ने अन्न उगा कर लोगों का पेट भरने का काम किया। देश में हरित क्रांति लाने में हरियाणा के किसानों का अहम योगदान है। किसान दिन रात खेतों में अनाज उगाता है लेकिन एफसीआई के गोदामों में अनाज रखने की व्यवस्था तक नहीं है। हरियाणा के जवान सीमा पर देश की रक्षा कर रहे है। प्रदेश के नौजवान गर्व से सेना में भर्ती होते है। लेकिन भाजपा ने जवानों को अग्निवीर बना दिया है। भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
 किसानों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा ने हरियाणा प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों पर अत्याचार किया। किसान आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने किसानों को कुचल कुचल कर मा.र दिया। रास्ते में किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है। इसलिए हर हाल में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here