Home Crime रायपुर रानी के गांव मौली विवाद में पुलिस ने की 6 और...

रायपुर रानी के गांव मौली विवाद में पुलिस ने की 6 और गिरफ्तारियां, कुल 8 आरोपी हिरासत में

225
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा के रायपुर रानी के गांव मौली में दलित परिवार की बेटी की शादी के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 8 हो गई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इससे पहले दो लोगों को हिरासत में लिया गया था।

यह विवाद शुरू हुआ था जब दूल्हे की घुड़चढ़ी को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में एक बड़े विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने एसीपी क्राइम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here