अम्बाला,3 अक्टूबर –हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशी के लिए अंबाला पहुंचे. सांसद अनुराग ठाकुर ने विधायक असीम गोयल के लिए वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा से सवाल किए गए । मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की दलालों और दामादो का जलवा वापिस नही लायेगे। दलितों पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस को जनता नही लाएगी.
अम्बाला में सांसद अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल के लिए प्रचार की कमान संभाली. इस दौरान अनुराग ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हल्ला बोला.उन्होंने दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की आखिर राहुल गांधी का हुड्डा का तुषार त्यागी से क्या रिश्ता है?कांग्रेस में दलाली कम पड़ गई थी जो उन्होंने ड्रग्स का काम भी शुरू कर दिया है।ड्रग्स मुक्त कैसे होगा जब कांग्रेस के लोग खुद ड्रग्स बेचते है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपिंदर हुड्डा वही है, जिन्होंने किसानों की जमीन दो रुपए में खरीदी और आगे करोड़ो में बेची.वही लोग किसानों को मुआवजा देने की बात कर रहे है। हिमाचल के हाल को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा की कांग्रेस हिमाचल में कोई वादा पूरा नहीं कर पाई क्योंकि कांग्रेस वायदा पूरा करने की कोई इच्छा नहीं रखते। उन्होंने दावा किया है इस बार भी पूरी बहुमत से हरियाणा में भाजपा की सरकार आयेगी, पूरा विकास करवाएंगे. भूपेंद्र हुड्डा की तरह एक जिले तक विकास सीमित नहीं रखेंगे।






