Home politics हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम आएगा जेल से बाहर

353
0
रोहतक, 1 अक्टूबर –हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से ठीक 4 दिन पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इलेक्शन कमीशन ने सरकार को इसके लिए मंजूरी दे दी है। कमीशन ने कहा है कि वह आचार संहिता के नियमों को देखते हुए राम रहीम को पैरोल दे सकती है। इसके लिए आयोग की तरफ से 3 शर्तें भी लगाई हैं।
इन शर्तों पर करना होगा अमल 
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार को भेजे गए लेटर में 3 शर्तों का उल्लेख किया गया है। पहली शर्त यह है कि राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में विजिट नहीं करेगा। दूसरी शर्त यह रखी गई है कि चुनाव के दौरान वह कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं करेगा।इसके साथ ही वह सोशल मीडिया से भी चुनाव की कोई भी एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा। साथ ही आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि राम रहीम के द्वारा आचार संहिता या दी गई शर्तों का उल्लंघन किया गया तो पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here