Home Haryana बसपा सुप्रीमो मायावती बोली..आरक्षण में की जा वर्गीकरण की तैयारी..अधिकांश पार्टियां चुप्पी...

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली..आरक्षण में की जा वर्गीकरण की तैयारी..अधिकांश पार्टियां चुप्पी साधे

120
0
30 सितंबर, करनाल,:बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज करनाल के असंध विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।उनके साथ इनेलो महासचिव अभय चौटाला भी मौजूद रहे।मायावती ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण की तैयारी की जा रही है। यह लोग चुपके से सामान्य वर्ग को आरक्षण दे देंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा और कांग्रेस ने खुलकर कुछ नहीं बोला। अधिकांश पार्टियां इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि काशीराम का देहांत होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उस समय एक दिन का भी शोक नहीं किया था।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा में हर विभाग में पद खाली पड़े हैं। सरकार सिर्फ सामान्य वर्ग को ही नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि हम हवा हवाई बातें नहीं करते, सरकार बनते ही अभय चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे जिसमें एक दलित और एक सामान्य वर्ग से होगा।
महिलाओं को नमक मिर्च के 1100 रुपये देंगे 
वही अभय चौटाला ने कहा कि सरकार बनते ही पहली तारीख को फ्री सिलेंडर घर पहुंचाएंगे। नमक मिर्च के लिए महिलाओं को ₹1100 दिए जाएंगे। पूरे हरियाणा में बिजली फ्री कर देंगे और बिजली के मीटर मनोहर लाल खट्टर के घर के दरवाजे के बाहर लटका देंगे। उन्होंने कहा हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे।  युवकों को 2100 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।  इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती और इनेलो नेता ने सयुंक्त उम्मीदवार गोपाल राणा के लिए लोगों से वोट देने के अपील की। गोपाल राणा 2019 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके नरेंद्र राणा के बेटे है। नरेंद्र राणा पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले बहुत कम वोटो से हारे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here