Home Crime अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी, अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों व 3...

अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी, अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों व 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

210
0

अंबाला (अंकुर कपूर)- अंबाला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन क्लीन के तहत महेश नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पहला मामला अंबाला कैंट के पूजा विहार में सामने आया था, जहां एक दंपति ने सेक्स रैकेट चलाया हुआ था। वह बाहर की लड़कियों से यह धंधा करवाते थे। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर नकली ग्राहक बनकर उनके घर पर रेड मारी और वहां से उनको गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला दो दिन पहले अम्बाला कैंट के न्यू दयाल बाग में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर सेक्स रेक्ट चला रही थी वो भी बाहर से लड़कियां लाकर उनसे यहां अनैतिक कार्य करवाया करती थी। जिसमें मां-बेटी समेत बाहर से लाई गई 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 46 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस अभी बाकी के रुपए उसने कहां रखे हैं। इसके बारे में भी पूछताछ कर रही है। इन सभी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here