Home Haryana हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, आज रात से आंशिक बादल छाने...

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, आज रात से आंशिक बादल छाने के आसार

16
0

फरीदाबाद  | हरियाणा में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रात से लेकर 11 मार्च तक हरियाणा के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। विभाग का कहना है कि बादलों के साथ हवाओं की दिशा में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

हल्की ठंडी हवाएं चलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम में इस बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलते रुख को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here