Home Haryana अर्जुन चौटाला ने चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ की चर्चा…विपक्षी प्रत्याशियों...

अर्जुन चौटाला ने चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ की चर्चा…विपक्षी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

150
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड पर स्थित लोकसभा चुनाव के कार्यालय में पहुंचे.जहां पर उन्होंने  पार्टी  कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों के बारे में  रणनीति के बारे में सलाह की.वही पत्रकारों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि थानेसर हल्के में हमारा लोक सभा चुनावों को लेकर दौरा चल रहा है जिसमें जनता का  पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला जैसा एक मजबूत उम्मीदवार उन्हें यहां से मिला है जो हरियाणा की आवाज को आगे लोकसभा उठाने का कार्य करेंगे.
अर्जुन चौटाला ने  विपक्ष के प्रत्याशियों नवीन जिंदल और सुशील गुप्ता को भी घेरा. वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कुछ भी कह सकते है आखिरकार वह हरियाणा राजनीति की उभरती हुई राखी सावंत है.उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला एक ऐसे नेता थे जिन्होंने किसानों के हित के लिए अपनी एक ही सीट इलाहाबाद वाली त्याग दी थी. जनता एक ऐसे नेता को चाहती  है जो उनके बीच में खड़ा रहे और जो उनकी आवाज को उठाये.आज वही हरियाणा की जनता है जो अभय सिंह चौटाला को सच बात कहने  वाला नेता कह रही है जो जनता की आवाज उठाता है और उनके बीच में खड़ा होता है.सुशील गुप्ता पर तंज करते हुए  कहा की यह वही नेता है जिसने  SYL को बनाने से मना कर दिया था. हरियाणा और पंजाब की जो कुछ जिले जो बाढ़ में डूबे हैं अगर पंजाब की सरकार हरियाणा के साथ कांबिनेशन बनकर चलती तो हरियाणा पंजाब के कुछ जिले बाढ़ में ना डूबते.अगर यही  SYLबनी होती तो  बाढ़ का पानी है वहीं पंजाब में पटियाला से होते हुए यही पानी आगे महेंद्रगढ़ रेवाड़ी अन्य प्रान्तों में चल जाता. जिससे  हरियाणा पंजाब में बाढ़ की स्थिति ना  आती और करोड़ों रुपए का नुकसान ना होता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here