Home Haryana BSP प्रदेश महासचिव हरप्रीत बत्रा पार्टी छोड़ कई साथियो के...

BSP प्रदेश महासचिव हरप्रीत बत्रा पार्टी छोड़ कई साथियो के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

179
0
यमुनानगर, 25 सितम्बर – जगाधरी विधानसभा में आज कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है. खासतौर पर तब जब मायावती हरियाणा में अपनी रैलियां कर रही है तो वहीं बसपा के प्रदेश महासचिव हरप्रीत बत्रा बसपा को अलविदा कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. हरप्रीत बत्रा अपने साथ कई सिख समाज के साथियों को लेकर शामिल हुए लेकिन बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि यहां एक तरफ दिल्ली में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कांग्रेस का विरोध कर रही थी तो हरियाणा में एसजीपीवीसी के मेंबर बलदेव सिंह कायमपुरी कांग्रेस के समर्थन में आगे आए.
प्रदेश महासचिव हरप्रीत बत्रा  ने कहा कि जाति पाति को बढ़ावा भाजपा दे रही है और वह जगाधरी की इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को अपना समर्थन देते हैं. यानी कि अकरम खान को यही नहीं हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए बड़े स्तर पर काम कर चुके जोग सिंह जोकि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं, वह भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए ऐसे में लोगों का कहना था कि भाजपा सरकार ने जाती पार्टी को बढ़ावा दिया है और सब लोग जानते हैं की जो भेदभाव की नीति भाजपा ने अपनी है और खास तौर पर मुस्लिम और सिखों को लेकर उसी के खिलाफ में यह लोग आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जिसको लेकर अब अकरम खान जो की जगाधरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं वह अपने आप को मजबूत मान रहे हैं और उन्होंने दावा भी कर दिया है कि अब 8 अक्टूबर को हरियाणा में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है जबकि उन्हें सिख समाज का साथ मिलने से वह भी बड़े स्तर पर मजबूत हो गए हैं .बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए हरप्रीत बत्रा ने अकरम खान के आगे यह बात भी राखी की सरकार बनने पर हरियाणा में गुरुद्वारों के लिए जल्द से जल्द चुनाव हो और उसमें सरकार का कोई भी दखल ना हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here