पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत जिले के गांव कुराना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी सौगात दी। बता दें कि सीएम ने रविवार को जगत गुरु ब्रह्मानंद गौशाला में 21 लाख रुपए दान किए। गांव की तरफ से रखी गई विभिन्न मांगों को भी मनोहर लाल ने स्वीकार किया। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार एमपी को 11 लाख और सांसद संजय भाटिया ने एमपी कोटा से 11 लाख दिए।

अरविंद शर्मा रोहतक से सांसद ने दिए ढाई लाख रुपए दिए। वहीं मंच से जनता को संबोधित करते हुए खट्टर ने धरने पर बैठे सरपंचों को एक बार फिर समझाने का काम प्रयास किया। एक बार फिर से उन्होंने 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया। गांव के लोगों ने गौशाला की 500 एकड़ जमीन सीएम मनोहर लाल खट्टर को सौंपी और रोजगार के साथ-साथ स्टेडियम प्रयोगशाला में बनाने की मांग रखी।







