23 सितम्बर, सोनीपत : अंबाला शहर पुलिस लाइन मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया ! इस जन सभा में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की ! इस मौके पर अंबाला लोक सभा सांसद वरुण चौधरी, मुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौधरी , यमुनानगर प्रत्याशी समेत कांग्रेस के नेता मौजूद रहे ! मंच से प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित किया ! उन्होंने हरियाणा मे कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया,वहीं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया! उन्होंने कहा कि 2009 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय में , कानून व्यवस्था में, नौकरी देने में और खेलों में नंबर वन था! उन्होंने कहा कि अब बेरोजगारी में , महंगाई में नंबर वन है और कानून व्यवस्था का तो बुरा हाल है ! उन्होंने कहा कि पहलवान बेटियों के साथ जो हुआ है वो तो आप सब ने देखा ही है इस लिए लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनानी है ! उन्होंने कहा कि पूरा देश हरियाणा की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है कि हरियाणा के लोग क्या फैसला लेते हैं ! क्योंकि हरियाणा प्रदेश शक्तिशाली है जब केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लेकर आई तो हरियाणा पंजाब के किसानों ने एक साल संघर्ष किया और सात सौ से ज्यादा शहीदी दी और आखिर सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा !
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रजातंत्र है, क्यों रास्ते रोक गए क्यों लोगों पर लाठियां बरसाई गई लोगों से बात करो उनकी समस्या का समाधान करो. उन्होंने कहा कि सड़कें खोदी गई कील लगाए गए ! उन्होंने इसे अप्रजातांत्रिक बताया !उन्होंने कहा कि जैसे ही हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी सबसे पहले शंभू बॉर्डर को खोलने का काम किया जायेगा ! उन्होंने हरियाणा में किसानों को MSP की लीगल गारंटी देने की बात कही ! उन्होंने देश में विपक्ष के रूप में राहुल गांधी जी एक मजबूत नेता है !
कांग्रेस की सरकार बनने पर अंबाला में बनाया जाएगा IMT
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अंबाला से अपना पुराना रिश्ता बताया साथ ही निर्मल सिंह का हाथ ऊपर उठाकर उन्हें मजबूत नेता बताया ! उन्होंने सभी कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की ! हालांकि उन्होंने अंबाला कैंट से परविंदर परी को भी जीतने के लिए लोगों से वोट की अपील कर डाली !उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर अंबाला में IMT बनाने की भी बड़ी बात कही ! उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में दी गई एक एक गारंटी को पूरा करने की बात कही ! उन्होंने बीजेपी सरकार पर कौशल रोजगार योजना को युवाओं के साथ मजाक करने का आरोप लगाया ! उन्होंने सरकार आने पर हरियाणा के युवाओं को दो लाख पक्की नौकरियां देने का वादा किया ! उन्होंने लोगों से वोट देकर कांग्रेस को जिताने की अपील की !







