Home Ambala कुरुक्षेत्र पहुंचे CM खट्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, स्थानीय...

कुरुक्षेत्र पहुंचे CM खट्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

187
0

कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार शाम कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने गांव भिवानी खेड़ा का जायजा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी असेसमेंट की जा रही है कि कितने इलाके में धान लग पाएगी। जिन खेतों में फसल नहीं लग पाएगी, उन किसानों को सरकार सहायता देगी। शुरुआत में 15,000 एकड़ एरिया के पानी के चपेट में आने से रिपोर्ट मिली। आज ही क्षतिपूर्ति पोर्टल के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। एक-दो दिन में फसल के साथ-साथ संपत्ति और पशुधन के नुकसान के बारे में भी आम नागरिक अपलोड कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here