Home Haryana यात्रियों को बड़ा तोहफा, हरियाणा रोडवेज की बसों में 50% की मिलेगी...

यात्रियों को बड़ा तोहफा, हरियाणा रोडवेज की बसों में 50% की मिलेगी छूट

181
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा रोडवेज के यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। यह तोहफा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर दिया गया है। हरियाणा रोडवेज ने कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में 50% छूट देने का फैसला लिया है। बता दें कि यह महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में मनाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अंबाला रोडवेज जीएम आश्वनी डोगरा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो चुका है। इसको लेकर अंबाला से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष बसों का प्रबंध किया गया है।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इस गीता जयंती महोत्सव में जरूर जाएं और हरियाणा रोडवेज की इस छूट का फायदा उठाएं। क्षेत्र जाने वाली युवती शिवानी ने हरियाणा रोडवेज के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि लोग गीता महोत्सव में जाएंगे और उनको जानकारी मिलेगी। वह अपनी संस्कृति के बारे में जान पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here