Home Haryana अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में भरी हुंकार.. बोले भाजपा सरकार ने...

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में भरी हुंकार.. बोले भाजपा सरकार ने शिक्षा का किया बुरा हाल..जनता चाहती है बदलाव

121
0
यमुनानगर, 20 सितम्बर —जगाधरी विधानसभा में आम आदमी प्रत्याशी आदर्श पाल के समर्थन में आज केजरीवाल जगाधरी में पहुंचे. जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का  पहला रोड शो था, जिसमें भारी संख्या लोगों को देख केजरीवाल ने खुद को कह दिया कि वह हरियाणा का लाल है और हरियाणा के लाल को कोई इतनी जल्दी झुका नहीं सकता.
आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली जैसे स्कूल किए जाएंगे 
केजरीवाल ने खुद को राम के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि राम ने भी 14 साल का बनवास काटा था और उन्होंने वापस आने पर सिंहासन पर नहीं बैठे थे.ऐसे में उन्होंने भी जेल से बाहर आने के बाद सीएम की कुर्सी का त्याग कर दिया और वह तब तक सीएम  की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक दिल्ली की जनता उन्हें दोबारा चुनकर यह मौका नहीं देती.हालांकि केजरीवाल ने आदर्श पाल के बारे में बोलते हुए कहा कि यह आप लोगों के बीच का व्यक्ति है. हर दुख सुख में यह आपके बीच में खड़ा है.वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री पर जमकर निशाना  साधते हुए कहा कि  शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पूरे हरियाणा का बेड़ा गर्क  कर दिया है.शिक्षा को काफी नीचे लाकर खड़ा कर दिया है. दिल्ली के स्कूल जाकर देखें वहां के सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हैं.जबकि हरियाणा में शिक्षा को लेकर माफिया पूरी तरह से पनप रहा है.ऐसे में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो दिल्ली जैसे स्कूल हरियाणा में देखने मिलेंगे और शिक्षा में भी सुधार होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here