Home Haryana केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आश्वास्त बोले.. हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा...

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आश्वास्त बोले.. हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा कमल का फूल

125
0
हरियाणा, 20 सितम्बर – विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अम्बाला शहर पहुंचे। जहां चुनावों को लेकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें उन्होंने हरियाणा प्रदेश व अम्बाला में तीसरी बार कमल खिलाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और इस फैसले को उन्होंने विकसित भारत की दिशा में लेकर जाने वाला बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग भी है।
मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी दे दी है। जिसे लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान भी सामने आने लगे है। हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अम्बाला शहर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे समय की मांग करार देते हुए कहा कि यह देश को विकसित भारत की दिशा में लेकर जाने वाला बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अगर यह पास होता है तो निश्चित ही इससे बेहद लाभ होगा । हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भी केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दावा किया कि हरियाणा में एक बार फिर से कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के संबन्ध में ही आज वो अम्बाला शहर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है वैसे ही हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here