करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा के करनाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा मुल्क पहले गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था, लेकिन आज भारत सरकार पर लाखों करोड़ों का कर्ज है। सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी सरकार को कर्ज लेना पड़ता है। इतना ही नहीं पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।
आदमपुर चुनाव में कुलदीप बिश्नोई द्वारा जीत का दावा करने के सवाल पर ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ते हैं, वह जीत का दावा करते हैं। उन्होंने यह बखूबी पता होता है कि वह जीत नहीं रहे है लेकिन वह किस मुंह से यह कहे कि मैं आ रहा हूं। जब चौटाला से यह पूछा गया कि आदमपुर में कौन जीत रहा है तो उन्होंने कहा कि वैसे तो जीत को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन मुकाबला इनेलो और कांग्रेस के बीच है।
पराली के मुद्दे पर हरियाणा व पंजाब के आरोप प्रत्यारोपण चौटाला ने जवाब दिया कि सरकार की सोच यह होनी चाहिए कि पराली के प्रदूषण से देश के पर्यावरण का नुकसान होता है। सरकार पाबंदी लगाने की बजाय किसानों को पैसा दे रही है, ताकि उनका भी नुकसान ना हो और देश का भी नुकसान ना हो पराली को लेकर जो मुद्दा उठा है। उसमें हरियाणा पंजाब का कोई दोष नहीं बल्कि केंद्र सरकार का दोष है।
पंजाब हरियाणा की बात दूर है देश के दूसरे हिस्सों को भी नुकसान हो रहा है। तीसरे मोर्चे को लेकर पूछे गए सवाल पर चौटाला ने कहा कि मैं विश्व के 152 मुल्कों में गया हूं सैर सपाटा के लिए नहीं। बल्कि हर मुल्क की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और भौगोलिक हालातों का जायजा लेने जेजेपी हरियाणा में कैसा काम कर रही है तो चौटाला ने जवाब दिया कि कौन अच्छा काम कर रहा है और कौन गलत काम कर रहा है यह जनता देखती है।







