23 नवंबर, गुरुग्राम– शिक्षित होंगे बच्चे तो बनेगा देश का भविष्य बेहतर। यह कहना है हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर का। शत्रुजीत कपूर गुरुग्राम की पुलिस लाइन में लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही है। जिसका लाभ स्कूल और कॉलेज में पढने वाले बच्चो को मिल सके। पुलिस कर्मियों के बच्चो के लिए इस तरह की लाइब्रेरी काफी सहायक सिद्ध होंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। वही पुलिस का यह भी प्रयास है कि इस लाइब्रेरी में आने वाले बच्चे फॉरेन की एक लेंग्वेज जरूर सीखे। जिससे उसका भविष्य बेहतर बन सके। लाइब्रेरी में कम्प्यूटर,लेपटॉप सहित जरूरी उपकरण मुहैया करवाए गए है।
साइबर फ्राड के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कमर कस ली है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर की माने तो साइबर फ्राड होने पर 6 घण्टे के भीतर पुलिस को सूचना मिलने पर साइबर फ्राड करने वालो पर नकेल कसी जा सकती है और पीड़ित का 70 प्रतिशत तक पैसा रिकवर किया जा सकता है। साइबर फ्राड होने पर 1930 पर सूचना दे जिससे साइबर फ्राड करने वालो पर नकेल कसी जा सके। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अपराध और अपराधियो पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गई है। नए कानून के मध्यनजर अब अपराधियो की प्रॉपर्टी को भी अटेज किया जा रहा है।
हरियाणा के 18 जिलों की पुलिस लाइन में लाइब्रेरी खोल दी गई है और जल्द ही बाकी जिलों की पुलिस लाइन में भी लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। जिससे किसी भी बच्चे को पढ़ाई में कोई परेशानी न उठानी पड़े। शिक्षित होगा समाज तो उज्वल होगा देश का भविष्य । इसी को लेकर हरियाणा पुलिस आगे बढ़ रही है।







