Home Haryana किठाना के लोगों ने महापंचायत कर आप प्रत्याशी अनुराग ढांडा को दिया...

किठाना के लोगों ने महापंचायत कर आप प्रत्याशी अनुराग ढांडा को दिया समर्थन

174
0
कैथल, 13 सितम्बर –गांव किठाना में  महापंचायत में
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और कलायत विधानसभा से उम्मीदवार अनुराग ढांडा शामिल हुए । महापंचायत किठाना गांव में चबूतरे पर पांच घंटे तक चली। इस दौरान बीजेपी नेता नरेश किठाना ने पार्टी छोड़कर साथ देने का फैसला किया। वहीं  महापंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने खुलकर अनुराग ढांडा का समर्थन किया । इस दौरान महापंचायत ने अनुराग ढांडा को लड्डूओं में तोला।
अनुराग ढांडा ने कहा कि मेरे लिए धनौरी और किठाना में कोई फर्क नहीं हैं, दोनों मेरे अपने गांव हैं । जब भी मैं किठाना में आया हूं मुझे अपने बेटे की तरह मान सम्मान मिला है। किठाना और धनौरी ने बड़े बड़े नेता दिए हैं। आप लोग जिसके साथ लग जाते हो वह राजनीति में 10,15 चंदे ऊपर हो जाता है और ये ताकत और हिम्मत बड़े गांव की पहचान होती है, आपसी भाईचारे की पहचान होती है।उन्होंने कहा कि आज के समय में हरियाणा नई राजनीति की तरफ बढ़ रहा है। अपने मन में झांक कर देख लें मन में भी यही आएगा पुराने नेता, पुरानी पार्टी, पुरानी राजनीति बहुत हो गई है।  इस बार नया होना चाहिए। मैं किठाना की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि साझे काम के लिए 24 घंटे तैयार रहूंगा। मैंने अपने जीवन में प्रण लिया है कि 36 जात की राजनीति करेंगे और सभी 36 बिरादरी के काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here