Home Haryana भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत ने किया रोड शो..भारी मतों से जीतने...

भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत ने किया रोड शो..भारी मतों से जीतने का किया दावा

312
0
हरियाणा, 13 सितम्बर – हथीन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत ने शहर में रोड शो कर लघु सचिवालय पहुंचकर नामांकन किया.इस मौके पर मनोज रावत ने भारी मतों से जीत का दावा किया. इस मौके पर हथीन के विधायक प्रवीण डागर व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
हथीन विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है । आज नांगल जाट से बहीन, मानपुर, कोंडल होते हुए हथीन शहर में भाजपा प्रत्याशी मनोज  रावत ने रोड शो व पैदल मार्च कर अपना नामांकन दाखिल किया।। हथीन के बाजार में उन्होंने पैदल मार्च और डोर टू डोर अपने लिए  लोगों से वोट मांगे। कई किलोमीटर लंबे रोड शो को खत्म करने के बाद मनोज रावत ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनने वाली है। भाजपा ने उन पर जो भरोसा दिखाया है वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 36 बिरादरी को साथ लेकर चल रहे हैं और सभी का समर्थन  मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनको मौका मिलता है तो हथीन के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। युवाओं को खेलों में आगे लाने के लिए नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। नए अस्पतालों की स्थापना की जाएगी उनके विधायक प्रवीण डागर ने भी हथीन में खूब विकास कार्य किये है वो विकास कार्यों को और गति देने का काम करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here