Home Haryana CM नायब सैनी ने राज्यसभा सांसद बनने और एक तरफा...

CM नायब सैनी ने राज्यसभा सांसद बनने और एक तरफा जीत के लिए दी किरण चौधरी को बधाई

173
0
चंडीगढ़, 27 अगस्त : किरण चौधरी के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं एक तरफा जीत के लिए किरण चौधरी को बधाई देता हूं। कांग्रेस के लोग सरकार पर अल्पमत में होने का आरोप लगाया था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर दुष्प्रचार किया। आज विपक्ष को किरण चौधरी के रुप में शीशा दिखाई दे रहा है। यह भाजपा की बड़ी जीत है। जो सरकार पर अल्पमत का आरोप लगा रहे थे उनमें फार्म भरने की हिम्मत नहीं हुई। वो अपना उम्मीदवार भी नहीं उतार पाई।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी। भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। हम कांग्रेस का झूट नहीं चलने देगी। मैं किरण चौधरी को बधाई देता हूं। केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं।विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर अल्पमत का आरोप लगाने वालों को पता चल गया कि कौन अल्पमत में है।जेजेपी और आसपा के गठबंधन के लेकर कहा कि हम किसी चीज को चुनौती नहीं मानती। भाजपा को जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग भाजपा को वोट दें। मैंने कांग्रेस के नेताओं से कई सवाल पूछे लेकिन किसी आजतक कोई जवाब नहीं दिया। कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी सोच है। भाजपा का उस बयान का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ने हमेशा किसानों के हित के लिए काम किया है। इसी सोच को हरियाणा सरकार आगे बढ़ा रही हैं। हमने किसानों के हित के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई और उन्हें लाभ पहुंचाया। चुनाव की तारीखों को लेकर कहा कि ये चुनाव आयोग का विषय है। आज कांग्रेस डरी हुई है। हमने आज कांग्रेस से राज्यसभा सीट छीनी है। आज हरियाणा में राज्यसभा की सारी सीटें भाजपा के पास है।
भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा कि कई छुट्टियां लगातार हैं।  लोग ऐसे में कई बार लोग बाहर घुमने चले जाते हैं। इस बात को हमने समझा। कांग्रेस को चिंता है कि वोट ज्यादा व पड़े। परिणाम आने पर भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है।
टिकट बंटवारे पर कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। परिवारवाद कांग्रेस में हैं। कांग्रेसी जाते जाते भी कह रहे हैं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना दें। हर समाज भाजपा के साथ है। जाट खुल कर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। जाट देश के विकास में योगदान देने वाली कौम है।‌ दलित और मुस्लिम भी भाजपा को वोट देंगे। प्रधानमंत्री जब कोई योजना बनाते हैं तब वो हिंदू मुस्लिम नही देखते। धर्म की बात कांग्रेस करती है।
मैं इस जीत को भाजपा की जीत मानती हूँ -किरण चौधरी 
किरण चौधरी ने कहा कि मैं इस जीत को भाजपा की जीत मानती हूं। मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं। यह मेरी नहीं बल्कि भाजपा की जीत है। आने वाले दिनों भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस में सिर्फ ड्रामेबाजी है। अल्पमत के लेकर भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया। कांग्रेस नेता लोगों को गुमराह करते हैं। ये नौटंकीबाज हैं। भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। अग्निवीरों आरक्षण मिलेगा। जिससे युवाओं को नई उम्मीद मिली है। जंतर मंतर पर खिलाड़ियों का बैठना दीपेंद्र हुड्डा का काम था। षड्यंत्र करना कांग्रेस और बाप बेटे के डीएनए में हैं। ये सर्वे के नाम पर भी षड्यंत्र कर रहे हैं। इन्होंने अपनी सरकार में सिर्फ गरीबों को लूटा है। कांग्रेस की सरकार को लोग सीएलयू सरकार बोलते थे।‌ इन बाप बेटे के पास कहने को कुछ नहीं है। ये लोग वेंटिलेटर पर है। ये सिर्फ अपने उपर लटकी तलवारों को हटाना चाहते हैं। ये किसी के लिए कुछ नहीं करना चाहते।‌मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों के लिए काम करके दिखाया है। कांग्रेस सरकार में मैं मंत्री थी। फिर भी हमें अपने इलाके के कामों के लिए अपनी ही सरकार से लडना पड़ता था। ये बंसी लाल के नाम को खत्म करना चाहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here