Home election लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतक मे जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक...

लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतक मे जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता

116
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक लोकसभा का चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए  सभी प्रबंध पूरे कर लिए  गए  है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 74 सैक्टर मजिस्टेट लगाये है इन सभी के पास तकरीबन 15 के आसपास एक मजिस्टेट के पास बूथ रहेगें। इसके अलावा 8 जोनल मजिस्टेट भी लगाए  है। प्रत्याशियों को हिदायतें जारी की गई है। इसके अलावा वोटरों को बार-बार अपील की जा रही है कि मतदान ज्यादा से ज्यादा करे। गर्मी को देखते हुए भी तमाम सुविधाओं के निर्देश दिये गये है। हीट वेव को देखते हुए एबूलैंस की व्यवस्था की गई है। रोहतक लोकसभा में 1884 बूथ है और मतदाता 18 लाख 90000 है। 200 के करीब पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जायेगा।
 जिले में आने वाले तमाम बूथों पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है। हर बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहेगा. इसके अलाव पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेगी। अगर किसी भी जगह  व्यवधान या कोई घटना घटती है तो 5 मिनट में पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंच जायेगी। इसके अलावा जितने भी थाना एस एच ओ और इंस्पैक्टर को इंचार्ज बनाया गया है वे भी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। और उनके पास पर्याप्त  मात्रा में पुलिस फोर्स रहेगी। रोहतक जिले में शान्ति  पूर्वक  मतदान को लेकर पैरा मिलटी फोर्स की कंपनिया यहां पहुच चुकी है और वे लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चुनाव शांतिपूर्वक रहे इसके लिये मैं स्वयं भी लगातार जिले में रहूंगा। चुनाव के दौरान अगर व्यक्ति गुडा*गर्दी करता है या कोई व्यवधान पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here