Home Haryana कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा सीट पर घमासान..टिकट न...

कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा सीट पर घमासान..टिकट न मिलने को लेकर कपूर सिंह नरवाल की बगावत

158
0
हरियाणा, 7 सितम्बर ( TSN)-कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा हल्के घमासान शुरू हो गया है। हॉट सीट  बरोदा पर एक बार फिर कांग्रेस ने इंदु राज भालू को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट ना मिलने के बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता कपूर सिंह नरवाल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। कपूर सिंह नरवाल कांग्रेस को कल अलविदा कह सकते हैं। कपूर सिंह का दर्द निकाल कर सामने आया और कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ नहीं बल्कि बरोदा की जनता के साथ धोखा किया है। इसका जवाब जनता ही देगी।
चुनाव लड़ने का फैसला भी कल लिया जाएगा-कपूर नरवाल 
 बरोदा सीट पर टिकट देने को लेकर कपूर सिंह नरवाल के पक्ष में बरोदा हल्के की महापंचायत हुई थी। और महापंचायत के माध्यम से भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बरोदा की सीट पर कपूर सिंह नरवाल को टिकट दिए जाने की मांग उठाई थी। लेकिन टिकट न मिलने के बाद अब कांग्रेस में घमासान इस कदर हो गया है कि वरिष्ठ कांग्रेस  नेता कपूर सिंह नरवाल एक बार फिर अपने आवास पर बरोदा हलके की जनता को आमंत्रित किया है। और ऐलान किया गया है कि बरोदा की जनता तरफ से जो भी आदेश मिलेगा उसी के हिसाब से पार्टी को छोड़कर  निर्णय लिया जाएगा।  वही कपूर सिंह नरवाल ने यह भी कहा है कि बरोदा हलके क़े लोगों ने उन्हें पहले ही चेताया था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने वादे  पर खड़े नहीं उतरेंगे और कपूर सिंह नरवाल को कोई मजबूत फैसला लेने के लिए  भी कहा गया था। और कपूर सिंह ने यह भी कहा है कि उस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बात का मान सम्मान रखते हुए कोई बड़ा फैसला नहीं लिया था। कपूर सिंह ने यह भी कहा है कि बरोदा उपचुनाव के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने 2024 के चुनाव लड़वाने का वादा किया था। और वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाम मालूम नहीं था कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा किया जाएगा। और उन्होंने यह भी कहा कि और यह धोखा केवल कपूर सिंह नरवाल के साथ नहीं बल्कि समूचे बरोदा हलके के लोगों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धोखा किया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
 वहीं उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लोग जुबान का धनी मानते थे लेकिन उनसे किए हुए वादे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा खरे नहीं उतरे और अब जनता ही बताएगी। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर लगातार बोलते हुए कहा कि मैंने शराफत की जिंदगी व्यतीत की है और मेरे साथ यह धोखा किया है तो अन्य किसी के साथ कितना बड़ा धोखा भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर सकते हैं।  वहीं आगामी रणनीति के बारे में कपूर सिंह नरवाल ने यह भी कहा है कि हलके के लोगों से बातचीत के आधार पर अग्रिम फैसला लिया जाएगा। और वही बरोदा हलके के लोगों से अपील करते हुए उन्हें अपने आवास पर भी आमंत्रित किया है। और वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कल महापंचायत के दौरान ही पार्टी छोड़ने का फैसला जनता की आवाज के साथ किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जनता जनार्दन ने जो भी फैसला लेगी उसे पर कपूर सिंह नवल फूल चढ़ाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here