यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलने से पुलिस कर्मचारी उत्साहित हुए। वहीं यमुनानगर पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। बता दें कि यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा का कहना है कि यह सम्मान पाकर हर पुलिस कर्मचारी को गर्व है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अब उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जिसे राष्ट्रपति निशान मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को अब और आगे बढ़ाया जाएगा, जनता में पुलिस की छवि को और अच्छा किया जाएगा। जनता के प्रति पुलिस और ज्यादा समर्पित रहेगी।







