Home politics दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी अल्का...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी अल्का लांबा ने किया रोड शो

180
0
चंडीगढ़,4 फरवरी -दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कालकाजी  की प्रत्याशी अल्का लांबा के लिए रोड शो कर जन संपर्क किया.कालकाजी के इलेक्शन कॉर्डिनेटर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल व NSUI की राष्ट्रीय सचिव अमीषा ठाकुर  ने कहा कि राहुल गांधी के आने से पूरी तरह माहौल अल्का लांबा के पक्ष में  हो गया है और कालकाजी जी की  जनता अल्का लांबा को अपना आशीर्वाद देगी.
अनिल गोयल ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी तो भारत की तुलना जापान अमेरिका ब्रिटेन रूस से हुआ करती थी पर बीजेपी की सरकार होते हुए भारत की तुलना बांग्लादेश पाकिस्तान सीरिया जैसे देशों से होती है. जनता बीजेपी की कथनी और करनी से भली भांति परिचित हो गए है महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का इस चुनावों मै मुंह तोड़ जवाब देगी साथ ही आम आदमी पार्टी के 10 सालों का हिसाब भी दिल्ली की जनता देने जा रही है गोयल ने कहा कि दिल्ली मै बदलाव की लहर है और कांग्रेस दिल्ली मै अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है गोयल ने कहा  कालकाजी की जनता अल्का लांबा को भारी बहुमत से जिताएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here